Edited By Updated: 17 Jan, 2017 11:09 AM
केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए 20 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उक्त सूची में लोजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरनजीत सिंह गहरी का नाम भी शामिल है...
भटिंडा(परमिंद्र): केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए 20 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उक्त सूची में लोजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरनजीत सिंह गहरी का नाम भी शामिल है जो भुच्चो विधानसभा हलके से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
गहरी ने बताया कि पार्टी ने तलवंडी साबो से लाल चंद शर्मा, फरीदकोट से प्रेम सिंह सफरी, जैतो से बोहड़ सिंह घारू, मोगा से प्रेमी गुरबचन सिंह घाली, भटिंडा देहाती से गुरजंट सिंह गहरी, गढ़शंकर से एडवोकेट हरमेश आजाद, बरनाला से अजमेर सिंह, महलकलां से बाबा रणजीत सिंह, मुक्तसर से जसविंद्र कौर धालीवाल, मौड़ मंडी से मि_ू सिंह सरपंच, फतेहगढ़ साहिब से राम सिंह रुड़की, अमृतसर से रेणु देवी, होशियारपुर से ओम प्रकाश जखू को मैदान में उतारा है। कोटकपूरा, निहाल सिंह वाला, बाघापुराना, जालंधर, रामपुरा फूल, लहरागागा, गिद्दड़बाहा, मलोट व लंबी से भी उम्मीदवारों का जल्द ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी दलितों के उत्थान व उनके हकों की रक्षा के मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी।