कनाडा के NRI ने खोली पंजाब पुलिस की पोल, वीडियो वायरल
Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Oct, 2017 12:29 AM
पंजाब पुलिस एक बार फिर दागदार हुई है। आज कनाडा के एनआरआई परमजीत सिंह ने पंजाब पुलिस की पोल खोल कर रखा दी है। ....
चंडीगढ़(मनमोहन सिंह): पंजाब पुलिस एक बार फिर दागदार हुई है। आज कनाडा के एनआरआई परमजीत सिंह ने पंजाब पुलिस की पोल खोल कर रखा दी है।
दरअसल परमजीत के रिश्तेदार को एक केस से निकालने के लिए कथित ए.एस.आई अवतार सिंह द्वारा पांच हजार की रिश्वत मांगी गई थी। इस दौरान एन.आर.आई. परमजीत सिंह ने इसकी वीडियो बना कर इसको वायरल कर दिया। वीडियो में आप साफ देख और सुन सकते हो कि अवतार सिंह किस तरह बता रहा है कि अगर वह पैसे ना देते तो वह किस तरह उनको तंग कर सकता था।
वहीं एन.आर.आई परमजीत सिंह ने स्टिंग ऑपरेशन की वीडियो पुलिस के उच्च आधिकारियों को भेेजा दिया है। जिसके बाद हरकत में आए विभाग ने ए.एस.आई अवतार सिहं को लाइन हाजिर कर जांच शुरू कर दी गई है।