कॉल गर्ल से रंगीन-मिजाजी पड़ी महंगी, व्यापारी की अश्लील वीडियो बना किया शर्मनाक काम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Sep, 2017 01:04 PM

call girl fraud

रुपए खर्च कर महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले रईसजादों को जिले में सक्रिय एक गैंग सुंदर लड़कियां दिखा कर अपना शिकार बना रहा

लुधियाना: रुपए खर्च कर महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले रईसजादों को जिले में सक्रिय एक गैंग सुंदर लड़कियां दिखा कर अपना शिकार बना रहा है। इस गिरोह के शिकार हुए रईसजादे लाखों रुपए गंवा जूते खाकर बदनामी के डर से मुंह बंद रखने को मजबूर हैं। जिले में सक्रिय यह गिरोह उन रईसजादों को अपना शिकार बना कर उनसे लाखों रुपए लूट रहा है जो कॉल गर्ल के साथ शारीरिक संबंध बना कर लुत्फ  उठाने का शौक रखते हैं। 

लड़की के झांसे में आ गया व्यापारी
इस गिरोह का शिकार हुए एक व्यापारी ने अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि कुछ दिन पहले जब वह महिला दलाल के अड्डे पर पहुंचा तो वहां उसे एक खूबसूरत लड़की मिली। उक्त लड़की के साथ संबंध बनाने के बाद उसने लड़की को अपना फोन नंबर थमा दिया कि वह रैडीमेड गारमैंट्स का प्रसिद्ध व्यापारी है। गत 6 सितम्बर को उस लड़की का उसके फोन पर दोपहर 2.30 बजे फोन आया कि वह अगर उसे मिलना चाहता है तो हैबोवाल चौक में आ जाए, वह 2 घंटे के लिए फ्री है। व्यापारी तुरंत लड़की के बताए पते पर दोपहर 3 बजे हैबोवाल पहुंच गया। यहां लड़की ने उसे कहा कि आजकल बड़े फाइव स्टार होटल भी सुरक्षित नहीं हैं। अगर वह चाहे तो उसकी सहेली के घर 10 किलोमीटर दूर गांव मुंडिया उसके साथ चल सकता है, जहां उन्हें कोई दिक्कत नहीं आएगी। लड़की के झांसे में आकर व्यापारी उसके साथ शाम 5 बजे उसकी सहेली के घर गांव मुंडियां पहुंच गया। जैसे ही लड़की ने घर के ऊपर के कमरे में ले जाकर व्यापारी के कपड़े उतरवाए तभी अचानक से किसी ने दरवाजे पर दस्तक दी।

नग्न अवस्था में व्यापारी की बनाई वीडियो 
जब लड़की ने दरवाजा खोला तो 2 युवकों ने कमरे में आकर व्यापारी को नग्न अवस्था में पकड़ उसकी बुरी तरह से यह कहकर धुनाई करनी शुरू कर दी कि वह उनकी बहन के साथ गलत काम कर रहा था। इस दौरान उन्होंने नग्न अवस्था में व्यापारी की वीडियो बनाई और कुछ तस्वीरें खींचते हुए कहा कि वह ये तस्वीरें उसकी पत्नी को भेजेंगे। नहीं तो वह अभी उन्हें 1 लाख रुपए दे। व्यापारी ने कहा कि वह इतने रुपए नहीं दे सकता तो उन्होंने फिर उसे डंडों से पीटा। तभी वहां एक और महिला आ धमकी उसने व्यापारी से कहा कि अगर वह अपनी जान बचाने के साथ अपने परिवार को भी बिखरने से बचाना चाहता है तो तुरंत उनकी शर्त मान ले नहीं तो ये युवक उसकी तस्वीरें उसकी पत्नी के मोबाइल फोन के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। खुद को फंसता देख व्यापारी तुरंत उनकी शर्त मान गया। आखिर बात 50 हजार पर खत्म हुई। व्यापारी ने वहीं गांव के ए.टी.एम. से उन्हें 15 हजार रुपए निकलवा कर दे दिए। जबकि बाकी के 35 हजार रुपए उक्त युवक और महिला स्विफ्ट कार में उसके साथ उसके घर से रात्रि 8 बजे आकर ले गए। उक्त गिरोह ने उसे छोडऩे से पहले व्यापारी का आधार कार्ड और 2 सफेद पेपरों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। अब बदनामी के डर से व्यापारी पुलिस के पास जाने से भी संकोच कर रहा है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!