Edited By Updated: 24 Apr, 2017 05:29 PM
खन्ना के नजदीकी कई गांवों में आग ने भारी तबाही मचाई। इससे सैंकड़ों एकड़ नाड़ जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रात 8 बजे के करीब
खन्ना(सुनील) : खन्ना के नजदीकी कई गांवों में आग ने भारी तबाही मचाई। इससे सैंकड़ों एकड़ नाड़ जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रात 8 बजे के करीब दहेड़ू गांव की तरफ से आग का सिलसिला शुरू हुआ। आग ने कौड़ी तकखेतों को राख कर दिया।
लिबड़ा पेट्रोल पंप भी इसकी चपेट में आने से बच गया। आग गगड़माजरा गांव में लोगों के घरों तक पहुंच गई। इस दौरान फायर ब्रिगेड टाइम पर नहीं आई। हालात देखते हुए एस.एच.ओ सदर गुरमेल सिंह ने खुद ट्रैक्टर खेतों में चलाया और आग बुझाने का प्रयास किया। इन घटनाओं में 150 से लेकर 160 एकड़ तक नाड़ राख होने का अनुमान है। एस.एच.ओ. सदर गुरमेल सिंह ने कहा समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची थी। फिर उन्होंने खुद ट्रैक्टर चलाकर दूसरे लोगों को हौसला दिया और आग पर काबू पाया गया। फायर अफसर हरकीरत सिंह ने कहा कि सूचना मिलने के बाद तुरंत गाड़ी भेज दी गई थी। गाड़ी भरने में समय लग जाता है। सभी गडिय़ां लिबड़ा में थी, इसलिए भी दिक्कत पेश आई।