Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Feb, 2018 10:12 PM
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने केन्द्रीय बजट को प्रदेश के लिए निराशाजनक तथा किसान विरोधी तथा दृष्टिहीन करार दिया है। बजट पर प्रतिक्रिया पर व्यक्त करते हुए कैप्टन सिंह ने आज यहां कहा कि बजट से पहले केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली से मिलकर पंजाब की...
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने केन्द्रीय बजट को प्रदेश के लिए निराशाजनक तथा किसान विरोधी तथा दृष्टिहीन करार दिया है। बजट पर प्रतिक्रिया पर व्यक्त करते हुए कैप्टन सिंह ने आज यहां कहा कि बजट से पहले केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली से मिलकर पंजाब की समस्याओं से उन्हें अवगत करा दिया था। किसानों की समस्याएं हल करने में भी बजट ने निराश किया है।
उन्होंने कहा कि बजट में किसानों का कर्ज माफ करने के बारे में कोई ऐलान नहीं किया गया है। स्वामीनाथन रिपोर्ट को भी लागू करने में सरकार विफल रही है जबकि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने इसे लागू करने का वादा किया था। बजट में कृषि संकट के हल पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।