कार्पोरेशन चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया बसपा को झटका, कई नेता कांग्रेस में शामिल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Nov, 2017 12:40 PM

bsp leaders join congress

कार्पोरेशन चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री कै .अमरेन्द्र सिंह ने बसपा के यूथ विंग के पूर्व राज्याध्यक्ष अमरीक बागड़ी समेत अन्य बसपा नेताओं को आज कांग्रेस में शामिल कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)को सियासी झटका दे दिया। अमरीक बागड़ी, जोकि जालंधर कैंट विधानसभा...

जालंधर(धवन,महेश): कार्पोरेशन चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री कै .अमरेन्द्र सिंह ने बसपा के यूथ विंग के पूर्व राज्याध्यक्ष अमरीक बागड़ी समेत अन्य बसपा नेताओं को आज कांग्रेस में शामिल कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा)को सियासी झटका दे दिया। अमरीक बागड़ी, जोकि जालंधर कैंट विधानसभा हलका के प्रभारी थे, के साथ कांग्रेस में शामिल होने वाले अन्य बसपा नेताओं में गगन बाजवा, विवेक बागड़ी, मोनू बागड़ी, परमजीत बागड़ी, जतिन्द्र कलसी, कमल, बलवंत राय, मोनू व जगरूप सिंह ढेसी के नाम शामिल हैं।

इन नेताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई अन्य पाॢटयों के नेता भी कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों व कार्यक्रमों से प्रभावित होकर जनता ने उसे फरवरी महीने में सत्ता सौंपी थी। कै. अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि कार्पोरेशन चुनाव से पूर्व जिस तरह से अन्य पाॢटयों के नेता कांग्रेस में आने के इच्छुक हैं, उससे पता चलता है कि अन्य किसी भी राजनीतिक दल पर न तो जनता का भरोसा है और न ही उनके अपने नेताओं का।

उन्होंने पार्टी में आए बसपा नेताओं को पूरा सम्मान देने का भरोसा दिया। बागड़ी ने बसपा नेतृत्व की निन्दा करते हुए कहा कि उसकी तानाशाही नीतियों के कारण कार्यकत्र्ता अलग-थलग होकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन ही पंजाब को खुशहाली की तरफ ले जाने में सक्षम हैं। इस अवसर पर विधायक परगट सिंह तथा मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. अंकित बंसल भी मौजूद थे। 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!