Edited By Updated: 16 Dec, 2016 04:13 PM
बी.एस.एन.एल. अधिकारियों व कर्मचारियों ने सरकार व बी.एस.एन.एल. मैनेजमैंट द्वारा मोबाइल टावर कंपनी के गठन करने के प्रयास के
होशियारपुर (अमरेन्द्र): बी.एस.एन.एल. अधिकारियों व कर्मचारियों ने सरकार व बी.एस.एन.एल. मैनेजमैंट द्वारा मोबाइल टावर कंपनी के गठन करने के प्रयास के खिलाफ रेलवे मंडी स्थित संचार भवन परिसर में वीरवार को जोरदार रोष प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन में बी.एस.एन.एल. के सभी यूनियन व एसोसिएशन ज्वाइंट फोरम के बैनर तले कर्मचारी व अधिकारी शामिल थे।रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ओंकार सिंह राणा, बलजीत सिंह, अमरजीत सिंह, जगतार सिंह, जगमोहिन्द्र सिंह, रामलाल, तरदीप शर्मा, सिमरनजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, गौरव पाठक, सुरजीत राय, तेजिन्द्रपाल सिंह ने कहा कि बी.एस.एन.एल. प्रबंधन हमारे हितों के साथ खिलवाड़ कर अलग से मोबाइल टावर कंपनी का गठन कर बी.एस.एन.एल. का निजीकरण करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि बी.एस.एन.एल. की ओर से टावर लगाने का काम प्राइवेट हाथ में देने से कम्पनी के पास सिर्फ लैंड लाइन लगाने का काम रह जाएगा। अब तो लोग लैंड लाइन नहीं लगवाते हैं, जिससे कम्पनी को काफी घाटा होगा।