Edited By Updated: 22 Feb, 2017 12:25 PM
चौकी दोना तेलु मल के नजदीक सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक किलो हैरोइन तथा पाक सिम बरामद किया है।
ममदोटः चौकी दोना तेलु मल के नजदीक सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक किलो हैरोइन तथा पाक सिम बरामद किया है। उक्त हैरोइन 4 पैकेटों में कंटीली तारों के पास खेत में
दबे मिले। हैरोइन के साथ ही पाकिस्तानी सिम भी था।
उल्लेखनीय है कि गत रात 11:00 बजे नाइट विजन डिवाइस कैमरे में से सेना को सीमा पर कुछ गतिविधियां दिखाई दी थी। इसी के चलते सुबह चलाए गए सर्च ऑप्रेशन में उक्त सफलता मिली।