चंडीगढ़-IG की बेटी की शादी में ट्रैफिक पुलिस की भूमिका निभाते दिखे BSF के जवान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 12:59 PM

bsf men in uniform to guide guests to venue of ig daughter s wedding

देश की सुरक्षा में तैनात बी.एस.एफ. कर्मी चंडीगढ़ में आई.जी. साहिब की बेटी की शादी में आने वाले मेहमानों को रास्ता दिखाने की ड्यूटी निभाते नजर आए।

चंडीगढ़ःदेश की सुरक्षा में तैनात बी.एस.एफ. कर्मी चंडीगढ़ में आई.जी. साहिब की बेटी की शादी में आने वाले मेहमानों को रास्ता दिखाने की ड्यूटी निभाते नजर आए। 

जानकारी के अनुसार 19 नवंबर को चंडीगढ़ में बी.एस.एफ. के सब्सिडरी ट्रेनिंग सेंटर बेंगलुरु  में तैनात आई.जी.एस. संधू की बेटी की शादी थी।शादी में ड्यूटी निभाने के लिए 15 जवान खासतौर पर जम्मू कश्मीर, बेंगलुरु से बुलाए गए थे।

फॉरेस्ट हिल रिजॉर्ट से लेकर बाहर सड़क पर ये जवान बाकायदा वर्दी में तैनात किए गए थे। इनका काम मेहमानों को रास्ता बताना था।कुछ रिजॉर्ट के अंदर सेवाएं दे रहे थे। इतना ही  नहीं पंजाब पुलिस के करीब 25 जवान भी आई.जी. साहिब की बेटी की शादी के लिए तैनात थे।

एक जवान ने बताया कि शादी में बी.एस.एफ. के  डी.जी. ने आना था। सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें भेजा गया था, पर उनको यहां कुछ और ही काम दे दिया गया है। इस मामले में आई.जी. संधू से तो बात नहीं हो सकी।  उनके संपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने सफाई देते कहा कि बी.एस.एफ. के डी.जी. के.के. शर्मा ने  शादी में शामिल होने के लिए आना था। प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था।
 
  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!