Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jan, 2018 01:12 AM
सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) को रविवार को सुबह उस समय बहुत बड़ी सफलता मिली जब गुरदासपुर सैक्टर के अंतर्गत भारत-पाक सीमा पर आदियां बी.ओ.पी. के पास लगभग 95 करोड़ रुपए कीमत की 20 किलो के करीबहैरोइन बरामद की गई। सैक्टर मुख्यालय गुरदासपुर के कमांडैंट...
गुरदासपुर/बटाला/कलानौर(विनोद/दीपक/बेरी/ मनमोहन): सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) को रविवार को सुबह उस समय बहुत बड़ी सफलता मिली जब गुरदासपुर सैक्टर के अंतर्गत भारत-पाक सीमा पर आदियां बी.ओ.पी. के पास लगभग 95 करोड़ रुपए कीमत की 20 किलो के करीब हैरोइन बरामद की गई।
सैक्टर मुख्यालय गुरदासपुर के कमांडैंट परमजीत सिंह नागरा ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 7 बजे जब सीमा पर गहरी धुंध पड़ी हुई थी तो कंटीली तार के आसपास कुछ हलचल होती दिखाई देने पर सीमा सुरक्षा बल की 170वीं बटालियन के जवानों ने ललकारा जिससे पाकिस्तानी तस्कर वापस भागने में सफल हो गए। भारतीय क्षेत्र में भी एक व्यक्ति दिखाई दिया जोकि धुंध का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया।
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया तो कंटीली तार के पास 19 पैकेट हैरोइन तथा एक प्लास्टिक की पाइप पड़ी मिली जोकि पाकिस्तान निर्मित थी। जवानों ने इस संबंधी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी तथा बरामद हैरोइन को कब्जे में ले लिया जो 19 किलो 875 ग्राम पाई गई। यह हैरोइन एक प्लास्टिक की पाइप जोकि लगभग साढ़े 8 फुट लम्बी थी, में डालकर फैंसिंग के नीचे से भारतीय सीमा में पहुंचाई गई थी। इस वर्ष मात्र 7 दिनों में ही पंजाब के अंतर्गत भारत-पाक सीमा पर अब तक 23 किलो 325 ग्राम हैरोइन बरामद की जा चुकी है।