BSF ने की 5 करोड़ की हैरोइन बरामद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jun, 2017 12:38 AM

bsf 5 crore heroin recovered

फिरोजपुर के भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बार्डर पर बी.एस.एफ. की ....

फिरोजपुर(मनदीप,जैन): फिरोजपुर के भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बार्डर पर बी.एस.एफ. की 105 बटालियन ने एक किलो हैरोइन बरामद की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। 

जानकारी के अनुसार फिरोजपुर अंतर्राष्ट्रीय बार्डर की बी.ओ.पी. कस्सोके में बी.एस.एफ. की 105 बटालियन के ड्ïयूटी पर तैनात जवानों ने पिल्लर नंबर 183/8-9 के पास सर्च ऑप्रेशन के दौरान उक्त हैरोइन का पैकेट बरामद किया, जो पाकिस्तान के स्मगलरों द्वारा भेजा गया था। बी.एस.एफ. के अधिकारियों और जवानों द्वारा इस बरामदगी को लेकर थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस को सूचना भेजी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!