Edited By Updated: 30 Apr, 2017 12:39 PM
अबोहर सेक्टर में भारत-पाक सीमा में घुसे पाकिस्तानी किशोर को सीमा सुरक्षा बल ने पाक रेंजर्स के हवाले कर दिया। सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर के वरिष्ठ प्रवक्ता आर.एस. कटारिया ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानो ने अबोहर सेक्टर के सोवरवाली सीमा...
अबोहरः अबोहर सेक्टर में भारत-पाक सीमा में घुसे पाकिस्तानी किशोर को सीमा सुरक्षा बल ने पाक रेंजर्स के हवाले कर दिया। सीमा सुरक्षा बल के पंजाब फ्रंटियर के वरिष्ठ प्रवक्ता आर.एस. कटारिया ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानो ने अबोहर सेक्टर के सोवरवाली सीमा चौकी पर शुक्रवार दोपहर बाद एक पाक नागरिक को गिरफ्तार किया था।पूछताछ में उसकी पहचान रज्जाक(15) नामक किशोर के रूप में हुई। वह पाकिस्तान के कसूर जिले का रहने वाला था और गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आया था।
इस पर बी.एस.एफ. ने पाक रेंजरों से संपर्क साधकर रज्जाक को उनके हवाले कर दिया। कटारिया ने बताया कि इस साल बी.एस.एफ. ने पाक रेंजरों को 7 पाक नागरिक सौंपे हैं, जो गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे। उन्होंने बताया कि इस साल जनवरी से अब तक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसे सात पाक नागरिकों को मानवता के आधार पर वापस उनके मुल्क भेजा जा चुका है।