Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Aug, 2017 09:59 AM
धूरी-लुधियाना मुख्य मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत हो गई।
धूरी(संजीव जैन): धूरी-लुधियाना मुख्य मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत हो गई।
पुलिस स्टेशन सदर धूरी में दर्ज किए गए मामले के अनुसार कर्म सिंह अपनी बहन हरबंस कौर उर्फ रानी पत्नी स्व.गुरचरण सिंह के साथ स्कूटर पर धूरी से मालेरकोटला की ओर जा रहा था। गांव भसौड़ के नजदीक उनके स्कूटर को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी, जिसे हनी सिंह निवासी रोहतक (हरियाणा) चला रहा था। इस हादसे में स्कूटर सवार दोनों भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार चालक हनी सिंह के भी चोटें लगी हैं।