Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Aug, 2017 05:38 PM
रक्षाबंधन के दिन 9वीं के छात्र ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। थाना बुल्लोवाल पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता हरजिन्द्र सिंह निवासी रंधावा बरोटा ने बताया कि उसका बेटा मनजोत सिंह (15) कस्बा वाहिद अपने ननिहाल में रहता था।
होशियारपुर (गिरीश): रक्षाबंधन के दिन 9वीं के छात्र ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। थाना बुल्लोवाल पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता हरजिन्द्र सिंह निवासी रंधावा बरोटा ने बताया कि उसका बेटा मनजोत सिंह (15) कस्बा वाहिद अपने ननिहाल में रहता था।
गत सायं वह खेतों से चारा लेकर घर लौटा था। रात 7.30 बजे के करीब उसके पेट में दर्द उठा तो उसने बताया कि उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है। हालत बिगडऩे पर उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना बुल्लोवाल पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा वारिसों के हवाले कर दिया।
मृतक की बहन जसप्रीत कौर ने नम आंखों से कहा कि मनजोत उसका इकलौता भाई था। राखी का हर बहन को इंतजार रहता है मगर उन्हें नहीं पता था कि रक्षाबंधन के दिन उसका भाई उसे छोड़ कर चला जाएगा। अब वह किसे राखी बांधेगी।