Edited By Updated: 28 Mar, 2017 12:00 AM
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बाथरूम में गिरने से एक बार फिर चोटिल...
चंडीगढ़(पराशर): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बाथरूम में गिरने से एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। उनकी एक पसली में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके चलते उन्हें आराम करने की डाक्टरी सलाह दी गई है, इसलिए वह नई विधानसभा के पहले सत्र से गैर-हाजिर रहेंगे।
इस संबंध में उन्होंने स्पीकर राणा के.पी. सिंह को सूचना दे दी है। ज्ञात रहे कि इससे पहले भी बादल एक बार अपने बाथरूम में गिर कर चोटिल हो चुके हैं। तब उनके कूहले की हड्डी टूट गई थी। बादल तथा उनके पुत्र सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को स्पीकर के चैंबर में विधानसभा के सदस्य के तौर पर एक साधारण समारोह में शपथ ली। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, सिकंदर सिंह मलूका व कई अकाली नेता भी मौजूद थे।