Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Sep, 2017 10:17 AM
पंजाब वासियों को ब्रॉडबैंड की हाई स्पीड देने के उद्देश्य से नैटप्लस ने 1000 एम.बी.पी.एस. गीगा स्पीड पैक से नई क्रांति का आगाज किया है।
लुधियाना (बी.एन.223/9): पंजाब वासियों को ब्रॉडबैंड की हाई स्पीड देने के उद्देश्य से नैटप्लस ने 1000 एम.बी.पी.एस. गीगा स्पीड पैक से नई क्रांति का आगाज किया है। फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड बिजनैस की अग्रणी नैटप्लस ब्रॉडबैंड ने सुपर फास्ट और सस्ते हाईस्पीड के साथ पंजाब को एक नई गति प्रदान की है।
कम्पनी के सी.ई.ओ. प्रेम ओझा ने कहा कि एफ.टी.एच.एच. प्लेटफार्म पर ग्राहकों को नई तकनीक की एप्लीकेशन और ऑफर्स मिलेंगे। यह नैटप्लस गीगा प्लान 4999 रुपए से शुरू हो जाता है। नैटप्लस ब्रॉडबैंड 10 गुना अधिक गति प्रदान करता है, आधे मूल्य पर 4 गुना अधिक डेटा देता है और 1000 एम.बी.पी.एस. तक स्पीड के साथ एफ.टी.टी.एच. लांच करने वाला पंजाब में सबसे पहला ब्रॉडबैंड है।