Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Mar, 2018 10:01 AM
गांव कोटगुरु में एक दुल्हन अपनी सुहागरात को ही विधवा हो गई। उसके पति की संदिग्धावस्था में मौत हो गई जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव की सरपंच गुरविंद्र कौर के पति बलकरण सिंह ने बताया कि गुरसेवक सिंह (22) पुत्र जगसीर सिंह की शादी 2 मार्च...
संगत मंडी(मनजीत): गांव कोटगुरु में एक दुल्हन अपनी सुहागरात को ही विधवा हो गई। उसके पति की संदिग्धावस्था में मौत हो गई जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव की सरपंच गुरविंद्र कौर के पति बलकरण सिंह ने बताया कि गुरसेवक सिंह (22) पुत्र जगसीर सिंह की शादी 2 मार्च को हुई थी।
3 मार्च को सुबह से शाम तक सभी रस्में खुशी-खुशी संपन्न हुईं। गत रात्रि जब उसकी सुहागरात थी तो अचानक रात्रि 12 बजे उसे उल्टियां होने लगीं। उसकी पत्नी ने तुरंत परिजनों को बताया व गांव से डाक्टर बुलाया गया। डाक्टर ने पहुंचकर इंजैक्शन आदि लगाया लेकिन गुरसेवक सिंह की हालत और बिगड़ती गई। आखिरकार परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शक किया जा रहा है कि मृतक ने कोई नशीली वस्तु अधिक मात्रा में खा ली थी जिसके कारण उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर गांव वासियों का कहना है कि गुरसेवक सिंह नशे आदि से दूर था व उस पर ऐसा शक करना ठीक नहीं है। इसलिए यह मामला संदिग्ध बना हुआ है।