Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Aug, 2017 11:47 AM
हथियारों से लैस नौजवानों के 2 ग्रुपों के बीच हुई लड़ाई के दौरान जमकर चले ईंट-रोड़ों के बाद गांव बालद कोठी ‘गैंग लैंड’ बनते-बनते बच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 50 लोगों पर पर्चा दर्ज किया है।
भवानीगढ़ (विकास): हथियारों से लैस नौजवानों के 2 ग्रुपों के बीच हुई लड़ाई के दौरान जमकर चले ईंट-रोड़ों के बाद गांव बालद कोठी ‘गैंग लैंड’ बनते-बनते बच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 50 लोगों पर पर्चा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार दोनों गुटों के 4 दर्जन से अधिक नौजवानों ने हवा में नंगी तलवारें लहराते व ललकारे मारते हुए लाठियों के साथ चुनौती देते एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फैंके। इस दौरान एक गुट की कार को क्षति पहुंची, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि नाभा रोड पर लड़ाई दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
उधर सूचना मिलते ही भवानीगढ़ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लड़ाई में हुई क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया।एस.एच.ओ. भवानीगढ़ इंस्पैक्टर हरिन्द्र सिंह ने बताया कि राकेश कुमार उर्फ लक्की व दविन्द्र सिंह नाम के 2 पक्षों में यह लड़ाई हुई। लड़ाई होने के कारणों का पता नही लगा।
दोनों पक्ष हथियारों से लैस थे और एक दूसरे पर ईंट-पत्थर मारे गए। बाद में दविन्द्र सिंह गुट के नौजवान विरोधी गुट की जेन गाड़ी की तोड़-फोड़ करके हवा में तलवारें लहराते नाभा साइड को भाग गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते राकेश उर्फ लक्की निवासी भवानीगढ़, दलजीत सिंह निवासी घराचों, दविन्द्र सिंह निवासी खेड़ी भीमा, जगू, काली, गग्गू, नीटू सहित दोनों पक्षों के 50 नौजवानों के विरुद्ध पर्चा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई।