Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Mar, 2018 09:47 AM
विजीलैंस टीम ने बी. एंड आर. विभाग के क्लर्क रजिंद्रपाल जोकि कार्यकारी इंजीनियर पी.डब्ल्यू.डी. बी.एंड आर. गिद्दड़बाहा में तैनात था, को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। डिप्टी सुपरिंटैंडैंट पुलिस विजीलैंस मनजीत सिंह ने बताया कि बी.एंड आर....
श्री मुक्तसर साहिब/ गिद्दड़बाहा (दर्दी, संध्या): विजीलैंस टीम ने बी. एंड आर. विभाग के क्लर्क रजिंद्रपाल जोकि कार्यकारी इंजीनियर पी.डब्ल्यू.डी. बी.एंड आर. गिद्दड़बाहा में तैनात था, को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। डिप्टी सुपरिंटैंडैंट पुलिस विजीलैंस मनजीत सिंह ने बताया कि बी.एंड आर. विभाग में सुभाष कुमार बतौर बेलदार काम करता था, जिसकी 2 जनवरी को मौत हो गई थी, उसका जी.पी.एफ. व अन्य राशि सरकार से लेनी बकाया थी।
स्व. सुभाष की पत्नी कर्मजीत कौर संबंधित विभाग के कर्मचारी से इस रकम की अदायगी की मांग कर रही थी परंतु उक्त क्लर्क महिला से पैसे मांग रहा था, इस कारण उसने विजीलैंस के पास फरियाद की तो विजीलैंस टीम ने रेड करके 2 सरकारी गवाहों की उपस्थिति में क्लर्क रजिंद्रपाल को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।