Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jul, 2017 09:43 AM
थाना सलेम टाबरी के अधीन आती बस्ती बाजीगर में सायं 7 बजे एक कार बेकाबू होकर दीवार तोड़ घर में घुस गई, जिसने बच्चे को रौंद दिया, जबकि साथ ही खेल रही उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
लुधियाना(अनिल): थाना सलेम टाबरी के अधीन आती बस्ती बाजीगर में सायं 7 बजे एक कार बेकाबू होकर दीवार तोड़ घर में घुस गई, जिसने बच्चे को रौंद दिया, जबकि साथ ही खेल रही उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
लोगों ने बताया कि एक इंडिका कार मोहल्ले के अंदर आ रही थी। गली के पास पहुंचने पर अचानक बेकाबू होकर कार एक मकान की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसी, जिसकी चपेट में घर के अंदर खेल रहे उक्त दोनों बच्चे आ गए, जिनमें से 5 वर्षीय राम पुत्र अजय कुमार की मौत हो गई। उसकी 4 वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। कार चालक नशे में धुत्त था, जिसे लोगों ने दबोच लिया।
मौके पर पहुंचे थानेदार सुखपाल सिंह ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद तुरंत घायल बच्ची को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चों का पिता अर्जुन किसी फैक्टरी में काम करता है। हादसे के समय वहां पर मृतक बच्चे की मां और दादी मौजूद थे। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम हेतु रखवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।