Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 01:59 PM
पुलिस ने अवैध शराब की 1080 बोतलें बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार नार्काेटिक्स सैल के ए.एस.आई. गोरा सिंह ने शेखूपुरा में नाकाबंदी की
तलवंडी साबो(मुनीश): पुलिस ने अवैध शराब की 1080 बोतलें बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार नार्काेटिक्स सैल के ए.एस.आई. गोरा सिंह ने शेखूपुरा में नाकाबंदी की हुई थी, जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कोई हरियाणा शराब ला रहा है।
पुलिस पार्टी ने गांव शेखूपुरा के कथित तौर पर जगदेव सिंह के घर छापामारी कर गाड़ी (पी बी 03 डब्ल्यू 1664) से 540 बोतलें हरियाणा शाही व 540 बोतलें ठेका शराब हरियाणा जुगनी बरामद कीं। आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।