Edited By Updated: 02 Dec, 2016 01:50 PM
गड़ी फतेह खां के खेतों में से गत देर शाम 20-22 वर्ष के नौजवान की हड्डियां व खोपड़ी मिली। सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. संजीव कपूर ने मौके पर पहुंच
राहों (प्रभाकर) : गड़ी फतेह खां के खेतों में से गत देर शाम 20-22 वर्ष के नौजवान की हड्डियां व खोपड़ी मिली। सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. संजीव कपूर ने मौके पर पहुंच कर खोपड़ी को कब्जे में लेकर पुलिस पार्टी के साथ खेतों में सर्च अभियान चलाया। सरपंच धन्ना राम के बयानों पर पुलिस ने धारा-302 अधीन कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।
किसने देखी सबसे पहले खोपड़ी
सरपंच धन्ना राम पुत्र नारायण दास ने बयान दर्ज करवाए कि देर शाम वह काम के लिए पैदल कच्चे रास्ते से जा रहा था कि चमन लाला पुत्र बंता राम निवासी गांव गड़ी फतेह खां के खेतों के नजदीक एक इन्सानी खोपड़ी जिस पर न कोई बाल था न ही कोई मांस था और न ही नीचे का जबड़ा था, पड़ी थी।
क्या कहना है एस.एच.ओ. का
एस.एच.ओ. संजीव कपूर ने बताया कि जो इन्सानी हड्डियों व खोपड़ी, दांत आदि मिले हैं वह किसी 20-22 वर्ष के नौजवान के हैं, जिसे नवांशहर के सिविल अस्पताल में जमा करवा दिया गया है। इन हड्डियों व पिंजर पर जो मांस था वह कुत्तों द्वारा खा लिया गया है, इसलिए इसकी पहचान नहीं हो सकी क्योंकि किसी भी आसपास के गांव से गुमशुदगी की कोई भी रिपोर्ट नहीं दर्ज करवाई गई। खबर लिखने तक पुलिस को 2 हड्डियां व एक बूट और बरामद हुआ।