Edited By Updated: 22 Jan, 2017 11:29 PM
गांव शेखूपुरा के खेतों में वृक्ष से लटकता एक युवक का शव रहस्यमय परिस्थितियों में बरामद....
बटाला(बेरी): गांव शेखूपुरा के खेतों में वृक्ष से लटकता एक युवक का शव रहस्यमय परिस्थितियों में बरामद हुआ। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस चौकी शेखूपुरा के इंचार्ज ए.एस.आई. हरजीत सिंह ने बताया कि आज सुबह उन्हें सूचना मिली कि एक युवक का शव गांव शेखूपुरा के खेतों में वृक्ष से लटका हुआ है जिसके चलते उन्होंने तुरंत पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और थाना सदर के आला अधिकारियों को सूचित किया।
इसके चलते एडीशनल एस.एच.ओ. सदर प्रताप सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर आकर मृत युवक का शव नीचे उतरवाया। परिजनों को सूचित करने के बाद शव पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल बटाला में भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृत युवक की पहचान तरुणजीत सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी गांव रूपोवाली के रूप में हुई है।
इस दौरान मृतक की पत्नी मनप्रीत कौर ने परिजनों की उपस्थिति में बताया कि उसका पति तरुणजीत सिंह ड्राइवर था। विगत दिवस वह काम पर गया था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा जिसकी हमने काफी तलाश की। आज तरुणजीत सिंह का शव वृक्ष से लटकता मिला। मनप्रीत कौर ने अंदेशा व्यक्त किया है कि उसके पति तरुणजीत सिंह का किसी ने कत्ल किया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी।