Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Sep, 2017 11:16 AM
कोटली सूरत मल्ली में पुराने वैटर्नरी अस्पताल के निकट रहस्यमय परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला।
बटाला(बेरी): कोटली सूरत मल्ली में पुराने वैटर्नरी अस्पताल के निकट रहस्यमय परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला।
एस.एच.ओ. सुखराज सिंह ने बताया कि मृतक हरप्रीत सिंह के पिता कुलदीप सिंह पुत्र वरियाम सिंह निवासी रायचक्क ने बताया कि उसका लड़का हरप्रीत सिंह (30) कल सुबह पासपोर्ट बनवाने के लिए कोटली सूरत मल्ली गया था। वह पूरी रात घर वापस नहीं आया, जिसके चलते पारिवारिक सदस्यों ने उसकी काफी तलाश की परंतु वह नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि आज सुबह उनके लड़के का शव वैटर्नरी अस्पताल के निकट बरामद हुआ, जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत थाना कोटली सूरत मल्ली की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर मृतक के पिता कुलदीप सिंह के बयान पर 174 सी.आर.पी.सी. तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।