Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 12:46 AM
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के ए.डी.जी.पी. बरजिंद्र कुमार उप्पल व विशेष ऑप्रेशन सैल के ए.आई.जी. वरिंद्रपाल सिंह को विलक्षण...
चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के ए.डी.जी.पी. बरजिंद्र कुमार उप्पल व विशेष ऑप्रेशन सैल के ए.आई.जी. वरिंद्रपाल सिंह को विलक्षण सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस मैडल से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा डी.आई.जी. (प्रशासन) रणबीर सिंह खटड़ा और एस.एस.पी. कपूरथला संदीप कुमार शर्मा सहित 16 पुलिस कर्मचारियों को शानदार सेवाओं के चलते पुलिस मैडल दिए जाएंगे।
पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि ए.आई.जी. जोनल गुरिंद्र सिंह ग्रेवाल, आम्र्ड बटालियन जालंधर के ए.डी.जी.पी. कार्यालय में तैनात इंस्पैक्टर सुखमंदर सिंह, इंचार्ज सब-डिवीजन सांझ केंद्र जालंधर कैंट के इंस्पैक्टर परमवीर सिंह, 7वीं बटालियन, पी.ए.पी. जालंधर के इंस्पैक्टर बलदेव राज, मुख्यमंत्री पंजाब की सुरक्षा टीम में तैनात इंस्पैक्टर बलजिंद्र सिंह, एस.टी.एफ. पंजाब के इंस्पैक्टर रजनीश कुमार, पुलिस भर्ती प्रशिक्षण केंद्र, जहानखेलां के इंस्पैक्टर सतनाम सिंह और आर्थिक अपराध विंग अमृतसर के इंचार्ज इंस्पैक्टर अमृत सरूप डोगरा को पुलिस मैडल से सम्मानित किया जाएगा।
इसी तरह आई.जी.पी. कमांडो पंजाब पटियाला में तैनात एस.आई. कुलजीत सिंह, ए.डी.जी.पी. आम्र्ड बटालियन जालंधर के एस.आई. गुरविंद्र सिंह, सी.आई.डी. यूनिट एस.ए.एस. नगर के एस.आई. मनोहर लाल, सी.आई.डी. मुख्य कार्यालय पंजाब के एस.आई. मोहिंद्रपाल, विजीलैंस ब्यूरो भटिंडा के एस.आई. सुखजिंद्र सिंह और सी.आई.डी. मुख्य कार्यालय पंजाब के ए.एस.आई. इंद्रजीत कौर को भी पुलिस अवार्ड मिलेंगे।
इसके अलावा पंजाब सरकार की ओर से भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 5 पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री मैडल से सम्मानित किया जाएगा जिनमें एस.पी. जांच पटियाला के पी.पी.एस. हरविंद्र सिंह विर्क, काऊंटर इंटैलीजैंस एस.ए.एस. नगर के इंस्पैक्टर शमिंद्र सिंह, कमांडो प्रशिक्षण केंद्र बहादुरगढ़़ पटियाला के ए.एस.आई. तेजिंद्र सिंह, भटिंडा के ए.एस.आई. पुङ्क्षष्पद्र सिंह और भटिंडा के हवलदार संजीव कुमार के नाम शामिल हैं।