Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Sep, 2017 10:31 AM
भाजपा सांसद श्वेत मलिक ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह जनता के रोष को देखते हुए आगामी नगर निगम चुनाव करवाने से भाग रही है व प्रशासक के माध्यम से पिछले दरवाजे से नगर निगमों में लूट मचाना चाहती है।
लुधियाना (गुप्ता): भाजपा सांसद श्वेत मलिक ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह जनता के रोष को देखते हुए आगामी नगर निगम चुनाव करवाने से भाग रही है व प्रशासक के माध्यम से पिछले दरवाजे से नगर निगमों में लूट मचाना चाहती है।
वह यहां भाजपा द्वारा की गई रोष रैली में शामिल होने आए थे। श्वेत मलिक ने कहा कि जी.एस.टी. में प्रत्येक राज्य के वित्तमंत्री को स्थान दिया गया है, ताकि वह अपने राज्य की जरूरतों के हिसाब से जी.एस.टी. कानून में आवश्यक सुधार कराने के लिए सहायता करे।
मनप्रीत बादल की जिम्मेदारी भाजपा निभा रही है, अभी राइस शैलरों को कपड़ा उद्योग से जुड़े लोगों को राहत दिलाने के लिए भाजपा ने कदम उठाए है। श्वेत मलिक ने कहा कि दशहरा मेलों पर जी.एस.टी. लगने के मामले को भी भाजपा वित्तमंत्री के समक्ष उठाएगी ताकि यह मेले जी.एस.टी. से मुक्त हो।