2019 में सारे देश में होगी भाजपा ही भाजपा: श्वेत मलिक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 May, 2017 12:34 AM

bjp will be the only bjp in 2019 shwet malik

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार के 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा ....

अमृतसर(महेन्द्र): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार के 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर राज्य सभा सांसद श्वेत मलिक ने कहा कि आज देश के 70 फीसदी हिस्से में भाजपा की सरकारें हैं और भाजपा सरकार की स्वर्णिम उपलब्धियों की बदौलत वर्ष 2019 में सारे देश में भाजपा की ही सरकारें दिखाई देंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की भाजपा सरकार ने अपने मात्र 3 वर्ष के कार्यकाल में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे-ऐसे कार्य एवं विकास कार्य कर दिखाए हैं, जो पूर्व में कांग्रेस व यू.पी.ए. की सरकारें अपने 70 वर्ष के कार्यकाल में भी नहीं कर सकी थीं। 

यहां कमल डालमिया, हरविन्द्र सिंह संधू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रवण नैयर तथा रामपाल मेहरा के साथ प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान मलिक ने कहा कि भाजपा मात्र 10 कार्यकत्र्ताओं से बढ़ कर आज 11 करोड़ प्राथमिक सदस्यों वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। इस समय देश के 13 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, जबकि 4 राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकारें हैं। इसके तहत सारे देश में भाजपा के 1387 विधायक तथा 325 सांसद हैं। 

मलिक ने कहा कि कांग्रेस तथा यू.पी.ए. सरकार के शासनकाल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी थी जिसे भाजपा अपने 3 वर्ष के शासनकाल में सुधारने में काफी सफल रही है। जी.एस.टी. के मुद्दे पर मलिक ने कहा कि 1 जुलाई 2017 से सारे देश में जी.एस.टी. लागू होने जा रही है। इससे पहले कांग्रेस व यू.पी.ए. की सरकारें वर्ष 2005 से इसे लागू करवाने में पूरी तरह से विफल रही थीं, जबकि भाजपा सरकार ने अपने 3 वर्ष के कार्यकाल में ही दोनों सदनों में सर्वसम्मति से पारित करवाने के पश्चात इसे लागू कर दिखाया है। 

मिशन 2019 में भाजपा के कम से कम होंगे 450 सांसद
मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार जिस तरह से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल कर रही है, उसकी बदौलत मिशन 2019 में भाजपा सारे देश में परचम तो फहराएगी ही, साथ ही देश में होने वाले आगामी लोकसभा चुनावों में देश की कुल 545 लोकसभा सीटों में से कम से कम 450 सीटों पर जीत हासिल करेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!