Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Oct, 2017 09:45 PM
भारतीय जनता पार्टी के गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी स्वर्ण सिंह सलारिया ने पांच अधिकारियों के खिलाफ कांग्रेस के....
पठानकोट: भारतीय जनता पार्टी के गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी स्वर्ण सिंह सलारिया ने पांच अधिकारियों के खिलाफ कांग्रेस के पक्ष में कार्य करने का आरोप लगाते हुए उनके तबादले की मांग की है।
पार्टी की मंगलवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार सलारिया के चुनाव प्रभारी रवि गुप्ता ने मुख्य चुनाव आयुक्त को शिकायत पत्र भेजकर गुरदासपुर के ए.डी.सी. (विकास), दुरागलां व अतिरिक्त चार्ज संभाले दीनानगर के बी.डी.पी.ओ., दीनानगर के तहसीलदार, एस.एच.ओ. (डिवीजन नंबर दो) तथा सिटी पठानकोट के डी.एस.पी. को बदलने की मांग की है।