रैली में दिखी कविता खन्ना की सलारिया से नाराजगी,नाम लिए बिना मांगा भाजपा के लिए वोट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Sep, 2017 01:04 PM

bjp rally in gurdaspur

हलके के लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा जहां उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया के पक्ष में रैली कर रही है वहीं स्व.विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना की नाराजगी सामने अाई।

गुरदासपुर: हलके के लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा जहां उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया के पक्ष में रैली कर रही है वहीं स्व.विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना की नाराजगी सामने अाई। 


रैली में संबोधन दौरान कविता खन्ना ने सलारिया का नाम लिए बिना भाजपा के लिए वोट मांगी। उन्होंने कहा कि मैं अपने कंधे पर जो कमल का फूल अाज लगा कर अाई हूं वहीं गत चुनाव दौरान खन्ना साहब भी लगा कर अाए थे। इसलिए अाप ने इस कमल के फूल को वोट देनी है हालांकि सलारिया उनके साथ खड़े थे। 

 

बता दें कि भाजपा से टिकट न मिलने को लेकर कविता ने कहा था कि उन्हें पी.एम.नरेंद्र मोदी पर पूरी भरोसा है। उन्होंने जो किया सोच समझ कर किया लेकिन भाषण दौरान सलारिया का नाम न लेना कहीं उनकी नाराजगी तो नहीं दर्शा रहा।

 

वहीं मिली जानकारी अनुसार स्वर्ण सलारिया के लिए रखी रैली में बड़े स्तर पर कुर्सियां लगाई गई थीं लेकिन इन कुर्सियों को कोई बैठने वाला नसीब नहीं हुअा। पता लगा है गुरदासपुर लोकसभा हलके में भाजपा के कई गुट हैं जो ज्यादातार उनके विरोध में हैं।  दूसरी तरफ भाजपा प्रधान विजय सांपला दिल्ली में राम लीला में निषाद राज की भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें इस हलके में ज्यादा ध्यान देने के जरूरत है।

 

वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने भाजपा प्रत्‍याशी के जिए परेशानी पैदा कर दी है। उन्‍होंने  रैली में नौ हजार नौकरियां देने का वादा कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!