गुटबंदी का शिकार भाजपा,एक नेता ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिलवाई तो दूसरे ने रुकवाई

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Aug, 2017 10:44 AM

bjp is a victim of factionalism

एक तरफ भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर एक राज्य से दूसरे राज्य तक लगातार आगे बढ़ रही है, वहीं पंजाब में भाजपा की स्थिति कुछ ठीक नहीं दिखाई दे रही है, बल्कि कहीं न कहीं गुटबंदी का शिकार होती दिखाई दे रही है। गत विधान सभा चुनावों में भी भाजपा नेताओं की...

अमृतसर(महेन्द्र): एक तरफ भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर एक राज्य से दूसरे राज्य तक लगातार आगे बढ़ रही है, वहीं पंजाब में भाजपा की स्थिति कुछ ठीक नहीं दिखाई दे रही है, बल्कि कहीं न कहीं गुटबंदी का शिकार होती दिखाई दे रही है। गत विधान सभा चुनावों में भी भाजपा नेताओं की गुटबंदी की वजह से भी भाजपा को कई सीटों से हाथ धोना पड़ा था। 

भाजपा के पूर्व पार्षद राजिन्द्र कुमार पप्पू महाजन को सायं 5.48 बजे भाजपा द्वारा स्थानीय शहरी भाजपा के बनाए गए सभी प्रकोष्ठों का प्रभारी नियुक्त किया गया लेकिन 2 घंटे 1 मिनट के बाद सायं 7.39 बजे उनकी नियुक्ति पर रोक लगा दी गई।

ऐसा माना जाता है कि पप्पू महाजन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिलवाने में भाजपा के एक राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी लेकिन उनकी नियुक्ति को रोक लिए जाने के पीछे प्रदेश स्तर के एक वरिष्ठ नेता का हाथ है। नियुक्त रद्द करवाने के पीछे पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी का नाम भी इस मामले में उछलना शुरू हो गया है। पहले नियुक्ति और करीब 2 घंटे बाद उसे रद्द किया जाना पप्पू महाजन के साथ किसी बड़े मजाक से कम नहीं है। 

कभी अनिल जोशी के करीब रहे, अब श्वेत मलिक के खासम-खास हैं पप्पू 
वर्णनीय है कि एक ऐसा समय था जब पूर्व पार्षद पप्पू महाजन पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी के बहुत ही खासम-खास माने जाते थे लेकिन विगत विधान सभा चुनावों से करीब डेढ़ वर्ष पहले से ही उनके जोशी के साथ राजनीतिक संबंध पूरी तरह से विच्छेद हो गए। यही कारण था कि चुनावों के दौरान पप्पू महाजन ने जोशी के पक्ष में चुनाव प्रचार तक नहीं किया था बल्कि उनके हलके से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी थी। इसी बीच जब पूर्व मेयर श्वेत मलिक को पार्टी ने राज्य सभा सांसद बनाया तो पप्पू महाजन श्वेत मलिक के पाले में चले गए थे और आज वह उनके ही खास-म-खास माने जाते हैं। 

पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर ही काम करता रहूंगा : पप्पू महाजन
पहले पार्टी द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाने तथा मात्र 2 घंटे में ही दी गई जिम्मेदारी रोकी जाने संबंधी जब राजिन्द्र कुमार पप्पू महाजन से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि पार्टी का कोई पद न भी मिले, कोई चिंतानहीं है लेकिन वह पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं, इसलिए वह पार्टी के कार्यकत्र्ता के तौर पर काम करते रहेंगे। पार्टी उनकी कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई जिम्मेदारी लगाएगी तो वह उसे बखूबी पूरा कर दिखाएंगे। 

प्रदेशाध्यक्ष से विचार-विमर्श करने के पश्चात होगा नियुक्ति को लेकर फैसला
भाजपा के स्थानीय कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक से जिला मीडिया सचिव संजीव कुंद्रा की तरफ से जारी प्रैस रिलीज में यह कहा गया है कि पप्पू महाजन को जो भाजपा शहरी के सभी प्रकोष्ठों का प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की गई थी, उसे कुछ कारणों की वजह से फिलहाल रोक दिया गया है। इस नियुक्ति को लेकर प्रदेशाध्यक्ष से विचार-विमर्श करने के पश्चात नए सिरे से फैसला किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!