भाजपा की 18 मार्च को ‘बजाओ ढोल, खोलो पोल’ रैली

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 10:07 PM

bjp bajao dhol open polls rally on march 18

पंजाब की गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी 18 मार्च को जालंधर में बजाओ ढोल, खोलो पोल रैली करेगी। यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य एवं पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा ने आज यहां पत्रकारों को दी। ...

पटियाला: पंजाब की गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी 18 मार्च को जालंधर में बजाओ ढोल, खोलो पोल रैली करेगी। यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य एवं पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा ने आज यहां पत्रकारों को दी। 

उन्होंने कहा कि अमरेंद्र सरकार को एक साल पूरा हो रहा है लेकिन राज्य में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के हर वर्ग के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। पार्टी सरकार की कारगुजारियों को उजागर करने के लिए 18 मार्च को जालंधर में ‘बजाओ ढोल, खोलो पोल’ के तहत रैली करने जा रही है। रैली में भाजपा की पंजाब इकाई समेत राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भाग लेंगे। 
 

शर्मा ने कहा कि कैप्टन सिंह ने सत्ता में आने से पहले राज्य से वी.आई.पी. संस्कृति समाप्त करने की बात कही थी लेकिन राज्य में वी.आई.पी.संस्कृति समाप्त होने की बजाय बढ़ती जा रही है। अवैध खनन के मुद्दे पर कैप्टन सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री को हवाई दौरे के माध्यम से ही राज्य में इस अवैध कारोबार के बारे में जानकारी हासिल करनी है तो उन्हें राज्य प्रशासन व पुलिस प्रशासन की जरूरत नहीं है और पायलट ही तैयार कर लेने चाहिए जो राज्य में चल रहे इस अवैध कारोबार के बारे में उन्हें जागरूक करते रहें। 
 

भाजपा नेता ने कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने मंत्री, विधायकों व आम लोगों से दूरी बनाए रखता हो वह राज्य का विकास किस प्रकार से कर सकता है। इस सरकार ने किसानों के साथ किए कर्ज माफी का वादे को पूरा नहीं किया जिसके कारण बैंक किसानों को लोन देने से मना कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!