Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 10:27 AM
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी से खफा जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने से राज्य के भाजपा कार्यकत्र्ताओं में खलबली पैदा हो गई है।
भटिंडा(विजय): भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी से खफा जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता द्वारा अपने पद से इस्तीफा देने से राज्य के भाजपा कार्यकत्र्ताओं में खलबली पैदा हो गई है। पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार दौरान कमल शर्मा प्रदेशाध्यक्ष थे, तब मोहित गुप्ता को लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विजय सांपला के अध्यक्ष बनते ही उन्हें जिलाध्यक्ष की पक्की मोहर लगा दी गई थी, लेकिन उन्होंने अध्यक्ष पद को प्रदेश कार्यकारिणी के महामंत्री दिनेश कुमार के साथ चलते विवाद को लेकर छोड़ दिया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के महामंत्री दिनेश कुमार ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने यह इस्तीफा 8 अगस्त को ही प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला को सौंप दिया था, जिसकी कापी उन्हें आज मिली है। इस्तीफे में उन्होंने घरेलू व्यस्तता का कारण लिखा है। इस्तीफा मंजूर करने संबंधी उन्होंने कहा कि यह प्रदेशाध्यक्ष ही बता सकते हैं। दिनेश कुमार के साथ पंजाब में किसी भी कार्यकत्र्ता का कोई विवाद नहीं, वह तो केवल संगठनों की मजबूती के लिए ही कार्य कर रहे हैं। इस्तीफे संबंधी उन्होंने कहा कि सभी बैठकों में वह नदारद चले आ रहे थे, सक्रिय नहीं रहे थे। इस संबंध में जब 13 अगस्त की बैठक में उनसे पूछा गया कि वह क्यों नहीं आए तो उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा दे चुके हैं।