वित्त मंत्री अरूण जेटली ने जारी किया भाजपा का चुनावी घोषणापत्र

Edited By Updated: 22 Jan, 2017 05:42 PM

bjp        s election manifesto released

केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जालंधर में जारी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब में विकास का कार्य जारी रहेगी।

जालंधरःकेंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जालंधर में जारी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब में विकास का कार्य जारी रहेगी। अगले पांच सालों में नई घोषणाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आय बढ़ने से पंजाब का विकास होगा। नोटबंदी से अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है। पार्टी का लक्ष्य पंजाब का विकास करना है। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से जी.एस.टी. बिल लागू करने की कोशिश की जा रही है । इसके लागू होने से राज्यों को फायदा होगा।  

राज्य में सरकार आने पर नीतियों  का विस्तार होगा। जेटली ने कहा कि अकाली-भाजपा के कार्यकाल में पाज्य का काफी विकास हुआ है। चुनावी घोषणा पत्र में उन्होंने ऐलान किया कि 2019 तक सभी गरीबों को घर दिया जाएगा।  वहीं उन्होंने ढाई एकड़ तक के किसानों के कर्ज माफ करने का भी ऐलान किया। इस मौके पर भाजपा के पंजाब प्रधान विजय सांपला तथा अन्य वर्कर उपस्थित थे।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!