Edited By Updated: 27 Dec, 2016 03:13 PM
वर्षों से प्रतिद्वंद्वी रहे दरबारा सिंह गुरु और पंजाबी गायक मोहम्मद सदीक में इस बार सीधा मुकाबला नहीं होगा।
बरनाला: वर्षों से प्रतिद्वंद्वी रहे दरबारा सिंह गुरु और पंजाबी गायक मोहम्मद सदीक में इस बार सीधा मुकाबला नहीं होगा। सी.एम.प्रकाश सिंह बादल के पूर्व प्रधान सचिव रहे गुरु तथा सदीक के बीच 36 का अांकड़ा रहा है। सदीक अब कांग्रेस की टिकट पर फरीदकोट के जैतो से चुनाव लड़ेंगे।
2012 में भदौड़ विधान सभा क्षेत्र में अकाली उम्मीदवार दरबारा सिंह गुरू तथा कांग्रेसी उम्मीदवार व पंजाबी लोक गायक मुहम्मद सदीक के बीच कांटे का मुकाबला हुअा था। भदौड़ सीट से बेशक 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे लेकिन मुख्य मुकाबला अकाली दल तथा कांग्रेस के बीच था। इस क्षेत्र को अकालियों का गढ़ माना जाता है। 1997, 2002 तथा 2007 विधानसभा चुनावों में अकाली दल (ब) के उम्मीदवार संत बलबीर सिंह घुन्नस ने यहां से जीत हासिल की लेकिन 2007 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेसी प्रत्याशी सुरिन्द्र कौर बालीया ने संत घुन्नस को कड़ी चुनौती दी थी और मात्र 160 मतों के अन्तर से संत घुन्नस चुनाव जीते थे। अब अकाली दल ने संत घुन्नस की टिकट काट कर इस हलके में बादल परिवार के वफादार आई.ए.एस. दरबारा सिंह गुरू को चुनाव मैदान में उतारा था।