Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Sep, 2017 02:16 AM
आतंकवाद विरोधी फ्रंट के राष्ट्रीय संयोजक मनिंद्रजीत सिंह बिट्टा ने मुंबई में आयोजित श्री गणेश उत्सव में...
जालंधर(धवन): आतंकवाद विरोधी फ्रंट के राष्ट्रीय संयोजक मनिंद्रजीत सिंह बिट्टा ने मुंबई में आयोजित श्री गणेश उत्सव में भाग लिया। उन्होंने मुंबई में लाल बाग के राजा नामक प्रसिद्ध भगवान गणेश की प्रतिमा के आगे माथा टेका। उन्होंने कहा कि श्री गणेश उत्सव ने समूचे देश को एक लड़ी में पिरो दिया है। उन्होंने इस अवसर पर देश में बढ़ते आतंकवाद के खतरे को देखते हुए देश की अमन-शांति के लिए भगवान गणेश से कामना की।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी धर्म मानवता का संदेश देते हैं तथा सभी त्यौहार सभी धर्मों व वर्गों के लोगों को मिलजुल कर मनाने चाहिएं, जिससे देश की एकता व अखंडता को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि भारत को आतंकवाद के विरुद्ध कड़ा स्टैंड लेते हुए इसको मुंह तोड़ जवाब देने का समय आ गया है। सीमाओं पर सुरक्षा को और मजबूत किया जाए तथा सीमा पार से होने वाली घुसपैठ को रोका जाए।