Edited By Updated: 08 Dec, 2016 12:00 PM
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को उनके 89वें जन्मदिन पर ट्वीट कर बधाई दी है ।
जालंधरःपंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 89 वर्ष के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है । उन्होंने कहा कि सरदार बादल, एक विनम्र और दयालु नेता हैं जो हमेशा किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रहे है,अौर करना चाहते हैं। प्रकाश सिंह बादल 1970 में पहली बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे। इतने वृद्ध होने के बाद भी वह सक्रिय राजनीति का हिस्सा है।
इस बार बादल का जन्मदिन चुनावी सीजन में आया है। अकाली दल लगातार तीसरी बार पंजाब की सत्ता में काबिज होने का सपना देख रहा है। यही वजह है कि अकाली दल उनके जन्मदिन को भी भुना रहा है। आज मोगा में उनके जन्मदिन के मौके पर अकाली दल अपने चुनावी युद्ध का आगाज करने जा रहा है। मोगा में जल बचाव के नाम से एक बड़ी रैली रखी गई है।