Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Mar, 2018 08:03 AM
जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात 10 सिख रैजिमैंट के जवान कुलविंद्र सिंह पुत्र जोधा सिंह वासी गांव झंडू की ड्यूटी दौरान गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार 2 दिन पहले जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी।
सरदूलगढ़ (चोपड़ा): जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात 10 सिख रैजिमैंट के जवान कुलविंद्र सिंह पुत्र जोधा सिंह वासी गांव झंडू की ड्यूटी दौरान गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार 2 दिन पहले जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी। सेना के 3 जवानों ने कुलविंद्र सिंह के शव को परिवार के सदस्यों के हवाले किया। मृतक के परिवार के सदस्यों ने बताया कि गोली लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। आज जवान कुलविंद्र सिंह का गांव झंडू में अंतिम संस्कार कर दिया गया।