Edited By Updated: 08 Dec, 2016 10:11 AM
भटिंडा जिले के तलवंडी साबो में 8 दिसंबर को प्रस्तावित सरबत खालसा को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। प्रशासन और सरकार ने इसे नहीं हाेने देने के लिए कमर कस ली है। पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
तलबंडी साबो((बलविंदर): भटिंडा जिले के तलवंडी साबो में 8 दिसंबर को प्रस्तावित सरबत खालसा को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। प्रशासन और सरकार ने इसे नहीं हाेने देने के लिए कमर कस ली है। पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बुधवार सुबह पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी बना नजर आया और भारी पुलिस बल तैनात है। पंथक नेताओं की गिरफ्तारी की जा रही है। देर रात समागम स्थल पर अखंड पाठ शुरू कर दिया गया। पुलिस ने पंथक नेता गुरदीप सिंह सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है अभी और गिरफ्तारियां हाेने की संभावना है। पूरे इलाके में तनाव पैदा हो गया है।
वहीं सरबत खालसा समारोह वाली जगह की देख-रेख कर रहे शिरोमणि अकाली दल(अमृतसर) के जनरल सचिव भाई जसकरन सिंह की सेहत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उनकी शूगर तथा ब्लड प्रेशर बढ़ गया है जिसके बाद पुलिस अधिकारी उनका हाल जानने पहुंचे जिसके बाद सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने उनका चैकअप कर उपचार किया।
गौरतलब है कि पंथक संगठनों ने पहली नवंबर में सरबत खालसा बुलाया था। इसके बाद इसे 8 दिसंबर को तलवंडी साबो में करने का फैसला लिया गया। इसके तहत रात को ही पंथक संगठनों ने समागम स्थल पर अखंड पाठ का प्रकाश कर दिया। इस दौरान पंथक नेता गुरदीप सिंह बराड़ और बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे।
इसके अलावा पंथक नेता बाबा सुखदेव सिंह व भाई चमकौर सिंह को भी मिनी सचिवालय से हिरासत में लिया। ये दोनों नेता डिप्टी कमिश्नर से मिलने पहुंचे थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद बड़ी गिनती में पंथक नेता अज्ञात स्थान पर चले गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी की जा रही है।