Edited By Updated: 18 Jan, 2017 02:08 PM
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान ने आज रिटर्निंग अधिकारी अविकेश गुप्ता को अपने नामजादगी पत्र दाखिल किए। इस मौके उन के साथ समर्थक मौजूद थे।
जलालाबाद (सेतिया) : आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान ने आज रिटर्निंग अधिकारी अविकेश गुप्ता को अपने नामजादगी पत्र दाखिल किए। इस मौके उन के साथ समर्थक मौजूद थे।
इस अवसर पर उनके साथ महिन्द्र कचूरा व अन्य समर्थक मौजूद थे। इसके बाद मीडिया के साथ बातचीत करते हुए भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोग 4 फरवरी की प्रतीक्षा में बैठे हैं और इसके बाद पंजाब में जंगलराज, माफिया तथा ब्लैकियों का अंत हो जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि मेरी राजनीतिक लड़ाई किसी उम्मींदवार के साथ नहीं बल्कि इस गलत सिस्टम के साथ है जिस कारण आम लोग परेशान हैं। नाभा जेल से फरार गैंगस्टरों में से एक इंदोर में पकड़े जाने तथा भगवंत मान द्वारा दिए गए ब्यान मुताबिक जलालाबाद में होने की बात पर पूछे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हो सकता है कि कहीं मिलीभुगत के साथ उन्हें शिफ्ट कर दिया गया हो। संगरूर के लोगों के साथ नाइंसाफी नहीं होगी कि आप जलालाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं तो इस बाबत उन्होंने कहा कि ये भविष्य तय करेगा कि वे जीतने के बाद दोनों क्षेत्रों को किस तरह हैंडल करेंगे
बता दें कि 2014 लोकसभा चुनावों में जहां भगवंत मान द्वारा अपनी पत्नी की जायदात का विवरण दिया गया था परंतु इस बार उन्होंने अपनी एकेले जायदात का ही विवरण दिया है। जलालाबाद इस बार हॉट सीट बन कर उभर रही है क्योंकि यहां तीनों पार्टियों के नेता टक्कर के हैं। आम आदमी पार्टी के संगरूर से सांसद एवं जलालाबाद से विधानसभा के उम्मीदवार भगवंत मान ने यहां से कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा केजरीवाल को पटियाला से चुनाव लडऩे के दिए न्यौते का जवाब देते हुए कहा था कि वे खुद जलालाबाद से चुनाव क्यों नहीं लड़ लेते । हिम्मत है तो वे न्यौता स्वीकार करें। उन्होंने अकाली दल व कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन पर भ्रष्टाचार व आपस में मिले होने का आरोप भी लगाया। सुखबीर सिंह बादल पर तंज कसते हुए भगवंत मान ने कहा कि बादल पंजाब में हर व्यवसाय पर कब्जा करना चाहते हैं।
संपत्ति विवरण- 2014 लोकसभा चुनावोंं में भगवंत मान तथा उनकी पत्नी की प्रॉपर्टी का विवरण
भगवंत मान |
इन्द्रप्रीत कौर पत्नी |
नकद कैश - 10,5000 |
45 हजार रुपए |
बैंकों में जमा - 14,78,996 |
17,877 रुपए |
मार्कीट में लगा पैसा---NIL |
NIL |
वाहन 41 लाख 25 हजार |
NIL |
गहने ----3 लाख |
14 लाख 85 हजार |
अन्य वस्तुओं की कीमत---6 लाख 20 हजार |
4 लाख रुपए |
अचल जायदात की कुल कीमत-1 करोड़ 21 लाख |
2 करोड़ 25 लाख, 6 हजार रुपए विदेशी |
लोन वगैरा- 20 लाख 15 हजार |
1 करोड़ 42 लाख 66 हजार 200 रुपए |
|
|
2017 की विधानसभा चुनावों में घोषित संपत्ति भगवंत मान
नकद कैश-- |
12 हजार रुपए |
बैंक में जमा |
2 लाख 53 हजार 777 |
मार्कीट में लगा पैसा |
NIL |
वाहन |
26 लाख 25 हजार |
गहने |
3 लाख रुपए |
अन्य वस्तुओं की कीमत |
8 लाख 70 हजार रुपए |
अचल जायदात की कुल कीमत |
1 करोड़ 58 लाख 50 हजार रुपए |
लोन वगैरा |
NIL |