Video-जगतार सिंह जौहल के पक्ष में उतरे भगवंत मान,पंजाब पुलिस पर लगाया बड़ा अारोप

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 01:44 PM

पंजाब में हुए हाई प्रोफाइल कत्ल मामलों में पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जौहल के पक्ष में अाम अादमी पार्टी के प्रधान भगवंत मान ने अा गए हैं।

जालंधर:  पंजाब में हुए हाई प्रोफाइल कत्ल मामलों में पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जौहल के पक्ष में अाम अादमी पार्टी के प्रधान भगवंत मान अा गए हैं। 


जौहल के मामले में बोलते हुए भगवंत मान ने  धक्केशाही के अारोप लगाए हैं। फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर मान ने कहा कि पंजाब पुलिस को सिर्फ टार्चर और धक्केशाही करनी आती है। 


मान ने कहा कि जगतार जौहल को पुलिस ने एम्बेसी के साथ भी बात करने की इजाजत नहीं दी जबकि इस मामले में पुलिस को पहले ब्रिटिश सरकार के साथ बातचीत करनी चाहिए थी।


भगवंत मान ने कहा कि जिस तरह पंजाब पुलिस ने जौहल मामले में किया है, इसे देख कर विदेशों में बैठे पंजाबी पंजाब आने से  किनारा करेंगे। मान ने कहा कि पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई से देश की छवि खराब हुई है और पुलिस को कानूनी प्रक्रिया के द्वारा सबूतों के आधार पर ब्रिटिश सरकार के साथ बातचीत करनी चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!