मान ने दी कैप्टन को जलालाबाद से लड़ने की चुनौती

Edited By Updated: 04 Jan, 2017 02:39 PM

bhagwant mann

पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल का जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़के की संभावना है।

अबोहर: पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल का जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़के की संभावना है। वहीं आप नेता भगवंत मान का कहना है कि जहां से सुखबीर बादल चुनाव लड़ेंगे वहीं से मैं भी मैदान में उतरूंगा। मान ने कहा कि अगर सुखबीर बादल दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे तो मैं भी उन्हीं क्षेत्रों से लड़ूंगा। मान अबोहर गांव कुंडल में बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी समरबीर सिंह के पक्ष में आयोजित रैली में मंगलवार शाम को बोल रहे थे। रैली में मान ने कैप्टन अमरेंद्र सिंह को जलालाबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि सुखबीर सहमे हुए हैं व खुद की टिकट तक डिक्लेयर नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही मान ने कांग्रेस व अकाली दल पर आपस में मिले होने का भी आरोप लगाया।

मान ने कहा कि बेरोजगार युवक युवतियां नौकरी पाने के लिए खुद को आग लगा रहे हैं व पानी की टंकियों पर चढ़ रहे हैं। रैली को पार्टी प्रत्याशी समरबीर सिंह व एनआरआइ जसकिरत कौर के अलवा प्रीतम सिंह सिद्धू व जसपिंदर सिंह जाखड़ ने भी संबोधित किया। मान ने कहा कि अगर पंजाब में आप की सरकार बनती है तो डेढ़ साल बाद किसी किसान के सिर पर कर्ज नहीं रहेगा और साथ ही फसलों का उचित भाव दिया जाएगा। प्राकृतिक आपदाओं में नष्ट होने वाली फसल का 20 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा। सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन 2500 रुपए कर दी जाएगी। मान ने कहा आप आम लोगों की पार्टी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!