भाजपा का अब नया मंत्र-‘बेटी डराओ, बेटा बचाओ’ : कांग्रेस

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Aug, 2017 04:59 PM

beti bachao beti padhao

हरियाणा में भाजपा नेता के पुत्र द्वारा एक आई.ए.एस. अधिकारी की बेटी से छेडख़ानी करने की घटना में कूदते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के

जालंधर(धवन): हरियाणा में भाजपा नेता के पुत्र द्वारा एक आई.ए.एस. अधिकारी की बेटी से छेडख़ानी करने की घटना में कूदते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा है कि भाजपा का अब नया मंत्र-बेटी डराओ व बेटा बचाओ बन गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री तथा समूची भाजपा लीडरशिप ने इस मामले में भाजपा नेता का बचाव किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था।

उन्होंने हरियाणा की घटना में जांच की धीमी रफ्तार पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पुलिस वास्तव में भाजपा नेता के पुत्र को बचाना चाहती है तथा वह सच्चार्इ को जनता के सामने लाने से रोकना चाहती है। उन्होंने कहा कि पुलिस की मदद से आरोपी सी.सी.टी.वी. में मौजूद प्रमाणों को नष्ट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर एक आई.ए.एस. अधिकारी की बेटी सुरक्षित नहीं है तो फिर आम जनता किस तरह से भाजपा शासनकाल में सुरक्षित होगी। इसका सहज ही जनता अंदाजा लगा सकती है।उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में 5 से 6 भाजपा नेताओं के सैक्स से संबंधित स्कैंडल सामने आ चुके हैं तथा कुछ भाजपा नेता छेडख़ानी की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं परन्तु न तो प्रशासन और न ही भाजपा के केन्द्रीय नेताओं ने इन मामलों में दखल दिया है।

इसलिए अब केन्द्र सरकार को अपने नारे को बदल देना चाहिए क्योंकि एक तो बेटियां सुरक्षित नहीं हैं व दूसरा उन्हें डराया व धमकाया जा रहा है। इसी तरह से भाजपा नेता अपने बेटों का बचाव करने में लगे हुए हैं। इसलिए बेटा बचाओ नारा भाजपा के लिए 'यादा उचित बैठता है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा शासनकाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि हरियाणा में भाजपा के रा'य अध्यक्ष के पुत्र की संलिप्तता को देखते हुए इस मामले की जांच हाईकोर्ट के निरीक्षण में होनी चाहिए तथा भाजपा को तुरन्त अपने हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष को निलंबित कर देना चाहिए ताकि निष्पक्ष तौर पर जांच हो सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!