इस शक के चलते भतीजे ने उतारा था चाचा को मौत के घाट

Edited By Updated: 24 May, 2017 11:27 AM

because of this suspicion the nephew had lowered the death of uncle

पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में गांव पैजोचक्क में अपने चाचा की हत्या करने वाले बलदेव सिंह को गांव वासियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

श्री हरगोबिन्दपुर/घुमाण(रमेश): पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में गांव पैजोचक्क में अपने चाचा की हत्या करने वाले बलदेव सिंह को गांव वासियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार अन्य हत्या करने की नीयत से बलदेव सिंह कमाद से निकलकर पुन: अपने घर पहुंचा और आते ही अपने चाचा अवतार सिंह के बेटे दिलावर सिंह व हीरा सिंह पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।इससे हीरा सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर गांव वासी इकट्ठे हो गए जिन्होंने बलदेव सिंह को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
 
वर्णनीय है कि इस घटना से पूर्व मृतक अवतार सिंह के दोनों लड़कों दिलावर सिंह व हीरा सिंह ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। पुलिस स्टेशन इंचार्ज यादविन्द्र सिंह ने इन दोनों को सुरक्षा देने का आश्वासन भी दिया था । सूत्रों के अनुसार बलदेव सिंह को उसके पारिवारिक सदस्यों ने हत्या करने से पूर्व कमरे में बंद रखा था क्योंकि वह पारिवारिक सदस्यों के सामने ही अपने पत्नी से शर्मनाक हरकतें करने लगा था। पारिवारिक सदस्यों ने उसे मानसिक रोगी समझते हुए कमरे में बंद कर दिया लेकिन रात को कमरे से बाहर निकलकर उसने अपने चाचा की हत्या कर दी।  गांव वासियों ने बताया कि बलदेव सिंह के दिल में यह बात घर कर गई थी कि उसकी पत्नी के चाचा के साथ अवैध संबंध हैं जिसके आधार पर वह रात को जागता रहता और अपनी पत्नी की पहरेदारी करता था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!