Edited By Updated: 26 Apr, 2017 02:14 PM
अमरपुरा में रहने वाले वृद्ध सास-ससुर ने बहू पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद बेटे ने दोनों को उपचार के लिए सिविल
लुधियाना(ऋषि): अमरपुरा में रहने वाले वृद्ध सास-ससुर ने बहू पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद बेटे ने दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उनकी पहचान गुरदेव सिंह (85) और मोहिंद्र कौर (80) के रूप में हुई है।
बेटे रछपाल सिंह ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले सरकारी अध्यापक से हुई थी। दोनों की दूसरी शादी है और कोई बच्चा नहीं है। उसने पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पहले भी कई बार मां-बाप से मारपीट कर चुकी है, जिसकी पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन बाद में समझौता हो गया। सोमवार रात को वह घर पर मौजूद नहीं था, जब उसके माता-पिता से मारपीट हुई। रछपाल के अनुसार थाना डिवीजन नं.-2 की पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।