Edited By Updated: 30 Mar, 2017 11:58 AM
थाना मौड़ पुलिस ने मारपीट के मामले में 2 अज्ञात सहित 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जसवीर सिंह निवासी मानसा कलां ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वह अपनी लड़की के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था।
भटिंडा(विजय): थाना मौड़ पुलिस ने मारपीट के मामले में 2 अज्ञात सहित 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जसवीर सिंह निवासी मानसा कलां ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वह अपनी लड़की के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था।
इसी दौरान उसके दामाद चमकौर सिंह ने जगदेव सिंह और 2 अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर उसको रास्ते में घेर कर मारपीट की। इसके अलावा उक्त आरोपियों ने जान से मारने की धमकियां भी दीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दामाद चमकौर सिंह व जगदेव सिंह सहित 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।