Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jun, 2017 09:54 AM
पंजाबभर में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। इसके चलते जालंधर की शेर सिंह कॉलोनी नजदीक नाहला पुली पर
जालंधर (चावला): पंजाबभर में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। इसके चलते जालंधर की शेर सिंह कॉलोनी नजदीक नाहला पुली पर पड़ती नहर में गुटका साहिब के अंग मिलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस मौके प्रवासी दविंद्र गोस्वामी ने बताया कि गाखलां पुल की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार होकर 2 नौजवान गुटका साहिब के फटे हुए अंग बिखेरते हुए शेर सिंह कालोनी वाले पुल की तरफ जा रहे थे।
इलाके में गेट-ग्रिलों का काम करने वाले एक व्यक्ति ने गुटका साहिब के अंगों को एकत्रित कर सिख एक्शन कमेटी को सूचित किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बारीकी से जांच की और इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाला, पर पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। इस घटना के मद्देनजर सिख तालमेल कमेटी और सिख एक्शन कमेटी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन को घटना के आरोपियों को पकडऩे के लिए 48 घंटों का अल्टीमेटम दिया है।घटना की सूचना मिलते ही डी.सी.पी. रजिंद्र सिंह, ए.डी.सी.पी. रविंद्रपाल सिंह संधू भारी सुरक्षा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गुटका साहिब की बेअदबी की घटना के मद्देनजर सिख एक्शन कमेटी के नरेन्द्र सिंह लक्की और आई.एस. बग्गा के बयानों पर डिवीजन 5 की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।