Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Oct, 2017 09:36 PM
आर्यंस इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमैंट एंड टैक्नोलॉजी (ए.आई.एम.टी.) की फरहीन अजाज ने महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टैक्नीकल ....
मोहाली: आर्यंस इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमैंट एंड टैक्नोलॉजी (ए.आई.एम.टी.) की फरहीन अजाज ने महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टैक्नीकल यूनिवर्सिटी (एम.आर.एस.-पी.टी.यू.) बठिंडा के अंतर्गत पंजाब की मैरिट लिस्ट में शानदार प्रदर्शन किया और कालेज का नाम रोशन किया।
गोजी बाग श्रीनगर की रहने वाली फरहीन अजाज सुपुत्री अजाज अहमद दर ने एम.आर.एस.-पी.टी.यू. द्वारा दिसम्बर, 2016 में आयोजित बैचलर ऑफ बिजनैस एडमिनिस्ट्रेशन (बी.बी.ए.) में 9.48 एस.जी.पी.ए. हासिल कर एम.आर.एस.-पी.टी.यू. की मैरिट लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया। आर्यंस ग्रुप की रजिस्ट्रार मिस सुखअमन बाठ ने छात्रा को बधाई दी और इसका श्रेय छात्रा, उसके माता-पिता और फैकल्टी को दिया।