Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Aug, 2017 12:23 PM
करतार बस्ती मेन रोड पर शरारती तत्व एक घर के बाहर खड़े ऑटो के शीशे तोड़कर फरार हो गए।
भटिंडा (सुखविंद्र): करतार बस्ती मेन रोड पर शरारती तत्व एक घर के बाहर खड़े ऑटो के शीशे तोड़कर फरार हो गए।
ऑटो के मालिक गुरदेव सिंह निवासी करतार बस्ती मेन ने बताया कि गत रात उस द्वारा अपने ऑटो को हर रोज की तरह बाहर गली में लगाया गया था। रात लगभग 3 बजे उसे शोर सुनाई दिया, जब उन्होंने बाहर निकल कर देखा तो कुछ लड़के ऑटो पर ईंटें मार रहे थे। उस द्वारा शोर मचाने पर उक्त व्यक्ति मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। पहले भी उसके इलाके में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।