शादी के जोड़े में सजी रही दुल्हन, चंद मिनट पहले मिले मैसेज ने तबाह कर दी जिंदगी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Nov, 2017 09:23 AM

bathinda news

दूल्हे ने अंतिम समय पर शादी से इन्कार कर शहर की अमरपुरा बस्ती निवासी एक परिवार की खुशियों पर पानी फेर दिया।

बठिंडाः दूल्हे ने अंतिम समय पर शादी से इन्कार कर शहर की अमरपुरा बस्ती निवासी एक परिवार की खुशियों पर पानी फेर दिया। दुल्हन और उसका परिवार 13 नवंबर को बरात की राह देखता रहा, लेकिन बरात नहीं पहुंची। लाखों रुपए खर्च कर बारात के स्वागत के लिए की गई तैयारियां धरी रह गईं। खुशियों वाले घर में सन्नाटा पसर गया। दूल्हे के शादी से इन्कार करने पर दुल्हन व उसके परिवार ने लड़के के परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। लड़के के माता-पिता को थाने बुलाया गया, लेकिन उन्होंने भी लड़के की ओर से शादी से मना करने की ही बात दोहराई। लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

 

लड़की पक्ष ने पुलिस को बताया कि 27 अप्रैल 2017 को उनकी बेटी की मोगा जिले के धर्मकोट निवासी अनिल कुमार से सगाई हुई थी। उन्होंने सगाई पर काफी पैसा खर्च किया था। लड़के को बाइक व परिजनों को कई गिफ्ट दिए थे। 13 नवंबर को उन्हें बरात लेकर आना था। तय हुआ था कि दूल्हा 12 की रात को ही बठिंडा पहुंच जाएगा। 12 नवंबर को जब दूल्हा नहीं पहुंचा तो लड़के के परिवार ने मौसम खराब होने की बात कही। 13 को भी लड़की पक्ष के लोग बरात का इंतजार करता रहा। फोन कर पूछने पर बताया कि लड़का शादी से इन्कार कर रहा है, इसलिए बरात नहीं आएगी।

 

वर्धमान चौकी इंचार्ज हरनेक सिंह का कहना है कि युवक के माता-पिता को बुलाकर पूछताछ की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!