Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Feb, 2018 10:01 AM
पंजाब ही नहीं बल्कि इसके साथ लगते राजस्थान व हरियाणा के कुछ हिस्सों से संबंधित हजारों हिन्दू परिवारों के बुजुर्ग अब माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे क्योंकि इसी महीने बठिंडा से जम्मू के लिए केन्द्र सरकार द्वारा एक विशेष हवाई सफर शुरू किया जा रहा...
फरीदकोट (हाली): पंजाब ही नहीं बल्कि इसके साथ लगते राजस्थान व हरियाणा के कुछ हिस्सों से संबंधित हजारों हिन्दू परिवारों के बुजुर्ग अब माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे क्योंकि इसी महीने बठिंडा से जम्मू के लिए केन्द्र सरकार द्वारा एक विशेष हवाई सफर शुरू किया जा रहा है।
यह जानकारी यहां अलग-अलग हिन्दू जत्थेबंदियों के नेताओं की हुई मीटिंग में ब्राह्मण सभा के प्रधान सुखदेव शर्मा व श्री भोले बाबा कांवड़ संघ के प्रधान संजीव व अन्यों ने दी। नेताओं ने बताया कि माता वैष्णो देवी के लिए फ्लाइट शुरू होने से हजारों परिवारों के बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों की माता के दर्शनों की आशा पूरी होगी। उन्होंने बताया कि इस हवाई सफर के साथ 11 घंटों का रेल सफर अब 1 घंटा 5 मिनट का रह जाएगा व इसका खर्च भी आम व्यक्ति की पहुंच में है।